भारत

घूम गई पेंसिल, एक दूसरे के खिलाफ थाने में FIR कराने पहुंचे मासूम

jantaserishta.com
26 Nov 2021 1:51 PM IST
घूम गई पेंसिल, एक दूसरे के खिलाफ थाने में FIR कराने पहुंचे मासूम
x
एक अजीब घटना सामने आई.

कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक अजीब घटना सामने आई. यहां पेंसिल को लेकर नन्हे स्कूल बच्चों की लड़ाई पुलिस थाने तक जा पहुंची. सामने आया वीडियो लगभग एक साल पुराना है जिसमें कुछ बच्चे एक खोई हुई पेंसिल के लिए एक दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गए.

कुरनूल जिले के पेड्डाकबादुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बच्चों की मासूम शिकायत सुनते हुए ये वीडियो बनाया है. वीडियो में बच्चों की मासूमियत देखते बनती है.
वीडियो में बच्चे एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर लिखवाने की बातें कह रहे हैं. वीडियो में पुलिसकर्मी पूरे संयम के साथ बच्चों की बातें सुनता है और आखिरकार उनमें सुलह भी करा देता है. आंध्र प्रदेश पुलिस ने ये वीडियो ट्विटर पर साझा किया है और इसके कैप्शन में लिखा है- देखिए प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी आंध्र प्रदेश पुलिस पर भरोसा करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story