भारत

प्रेम का जुनून...मौत का सौदा! 'जहर' की धमकी पर प्रेमी ने खेला खूनी खेल!

jantaserishta.com
15 Oct 2025 9:46 AM IST
प्रेम का जुनून...मौत का सौदा! जहर की धमकी पर प्रेमी ने खेला खूनी खेल!
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
मुरादाबाद: मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके के आलेहदादपुर देवा नगला गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां वीरपाल नाम के किसान की हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी अंशु के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूरी कहानी का खुलासा कर दिया है. आरोपी महिला के पांच बच्चे हैं. वह अपने प्रेमी से 12 साल बड़ी है.
पूछताछ में सुनीता ने कबूल किया कि उसके और अंशु के खेत आस-पास हैं. करीब चार महीने पहले धान की रोपाई के दौरान अंशु उसके खेत पर आया था, तभी दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और संबंध बन गए. सुनीता के मुताबिक, वह अक्सर अपने पति वीरपाल को शराब पिलाकर खेत पर भेज देती थी, उसी समय प्रेमी अंशु को घर बुलाती थी.
कुछ दिन पहले वीरपाल ने दोनों को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इस पर उसने सुनीता की पिटाई की, जिससे वह नाराज हो गई. इसके बाद सुनीता ने अंशु से कहा कि अगर उसने उसके पति को रास्ते से नहीं हटाया तो वह जहर खाकर जान दे देगी.
बीते दो अक्टूबर को धान की फसल झाड़ते समय वीरपाल ने अंशु और सुनीता को एक साथ देख लिया था और गाली-गलौज किया था. इसी के बाद दोनों ने मिलकर वीरपाल को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. 13 अक्टूबर की रात जब वीरपाल खेत पर रात में गया, तो सुनीता के इशारे पर अंशु वहां पहुंचा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
अंशु ने पुलिस को बताया कि धान की रोपाई के वक्त परिचय हुआ, इसी के बाद अफेयर हो गया. सुनीता प्रेमी से कहती थी कि अभी तुम्हारी शादी नहीं हुई, मैं तुम्हारे साथ जीवनभर रहूंगी, लेकिन यह तभी होगा, जब मेरा पति रास्ते से हट जाए. इसी के बाद अंशु ने हत्या को अंजाम दे डाला.
पुलिस ने दोनों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय गवाहों के बयानों के आधार पर वारदात का खुलासा किया. पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने सुनीता और अंशु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. मृतक वीरपाल के पांच छोटे बच्चों की परवरिश अब उसकी बुजुर्ग मां के हवाले है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story