भारत

चुनाव आयोग जाएगी पार्टी! शिवसेना के 16 बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर ने भेजा नोटिस, 27 जून तक का समय

jantaserishta.com
25 Jun 2022 3:43 PM IST
चुनाव आयोग जाएगी पार्टी! शिवसेना के 16 बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर ने भेजा नोटिस, 27 जून तक का समय
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शिवसेना ने चुनाव आयोग जाने का फैसला लिया है। जिसमें वो बालासाहब के नाम इस्तेमाल न करने की अपील करेंगे। बता दें कि शिंदे गुट ने अपनी नई पार्टी की घोषणा करते हुए उसका नाम शिवसेना बालासाहब रखा है।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में राजनीतिक में आज भी गहमागहमी देखने को मिल रही है. दोपहर बाद उद्धव ठाकरे शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे. इससे पहले गुवाहाटी में मौजूद शिंदे गुट ने नई पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं. वहीं. शिवसेना के बागी विधायक तानाजी के कार्यालय पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की. इसके जानकारी के बाद तानाजी सावंत ने ट्वीट कर कहा कि समय आने पर जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा.

एकनाथ शिंदे गुट के 16 बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर कार्यालय ने समन जारी कर दिया है. सभी को नोटिस जारी कर 27 जून की शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है. वहीं शिवसेना ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने पर भी सभी को नोटिस जारी किया है. पार्टी व्हिप सुनील प्रभु ने सभी 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने का नोटिस जारी कर दिया है. उन्होंने भी 27 जून की शाम 5 बजे तक अनुपस्थित रहने पर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है. नोटिस में कहा गया है कि अगर विधायक जवाब नहीं देते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा.
शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म हो गई. इस बैठक में चार प्रस्ताव पास हुए हैं. उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि बागी विधायक सुलगते बम पर बैठे हैं. शिवसेना की कार्यकारिणी में कुल चार प्रस्ताव पास हुए हैं. वही गुवाहाटी में भी शिंदे गुट की बैठक चल रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story