Featured

प्रशासन द्वारा आयोजित जनसुनवाई के दूसरे दिन भी पक्षकारों ने रखी अपनी समस्याएं

25 Jan 2024 9:24 AM IST
प्रशासन द्वारा आयोजित जनसुनवाई के दूसरे दिन भी पक्षकारों ने रखी अपनी समस्याएं
x

हल्द्वानी: मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही निजी/ निगम सम्पतियों से अतिक्रमण हटाने के लिए पक्षकारों की समस्याओं का समाधान करने और आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए प्रशासन ने जनसुनवाई के जरिए उनकी समस्याएं रखने का मौका दिया गया है। गुरुवार को जनसुनवाई के दूसरे दिन नगर आयुक्त …

हल्द्वानी: मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही निजी/ निगम सम्पतियों से अतिक्रमण हटाने के लिए पक्षकारों की समस्याओं का समाधान करने और आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए प्रशासन ने जनसुनवाई के जरिए उनकी समस्याएं रखने का मौका दिया गया है। गुरुवार को जनसुनवाई के दूसरे दिन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्यूडी अशोक जोशी की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में अयोजित जनसुनवाई में पक्षकारों ने अपना पक्ष रखा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि सभी पक्षकार/व्यापारी लिखित में अपनी-अपनी समस्याएं निगम कार्यालय में जमा करें, जिससे कि जवाब देने में आसानी हो सके।

गौरतलब है कि शहर की सड़को के किनारे अतिक्रमण से जहां यातायात अवरूद्ध हो रहा है, जिससे शहर की छवि बिगड़ रही है। दुकानदारों ने सड़को तक अतिक्रमण किया हुआ है। साथ ही ठेले-खोमचों से सड़के गलियों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। वही प्रशासन की संयुक्त टीम ने बीते दिनों रात के समय ग्राउंड ज़ीरो पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की थी।

Next Story