भारत

बीमारी के कारण मां-बाप हुए बेबस, बड़ी बेटी के इलाज के लिए छोटी को बेचा, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
27 Feb 2021 2:30 PM IST
बीमारी के कारण मां-बाप हुए बेबस, बड़ी बेटी के इलाज के लिए छोटी को बेचा, फिर जो हुआ...
x

DEMO PIC

दुनिया में गरीबी एक ऐसी बीमारीहै जिसका कोई इलाज नहीं है। ये गरीबी किसी व्यक्ति को कितना लाचार और बेबस बना सकती है इसका अंदाजा आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की घटना से लगाया जा सकता है। यहां एक दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक दंपति ने अपनी बड़ी बेटी के इलाज के खर्चे के लिए छोटी बेटी को 46 साल के शख्स को बेच दिया। बच्ची को बाद में महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने छुड़वा लिया है।

दंपति की 12 और 16 साल की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सांस की बीमारी से जूझ रही है और उसका काफी समय से इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने 12 साल की बेटी को 46 साल के अधेड़ शख्स को बेच दिया जिसकी पहचान चिन्ना सुबैया के तौर पर हुई है। सुबैया ने बुधवार को लड़की से शादी कर ली थी। एक दिन बाद, उसे महिला और बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा बचाया गया। उसे जिले के शिशु देखभाल केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
दंपति ने बेटी के लिए मांगे थे 25,000 रुपये
सुबैया कोट्टुर निवासी दंपती के पड़ोस में ही रहता है। उसने सौदेबाजी करके 10 हजार रुपये में सौदे को पक्का किया जबकि दंपती ने उससे 25,000 रुपये की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण सुबैया की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि अतीत में भी सुबैया ने परिवार को उनकी दूसरी बेटी से शादी करने का प्रस्ताव दिया था।
पड़ोसियों ने किया आगाह
नाबालिग को खरीदने के बाद सुबैया ने उससे शादी की और बुधवार रात दामपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर ले आया। पड़ोसियों ने बच्ची के चीखने और रोने की आवाज सुनी। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारी ने कहा, 'वे (पड़ोसी) सुब्बैया के रिश्तेदारों के घर गए और पूछा की क्या हो रहा है। उन्होंने फिर स्थानीय सरपंच से संपर्क किया, जिन्होंने हमें मामले की जानकारी दी।' पुलिस सुबैया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story