
DEMO PIC
तिरुअनंतपुरम: केरल के कोट्टयम में 10 साल के एक बच्चे ने चलती ट्रेन में टॉयलेट का दरवाजा समझकर एग्जिट डोर खोल दिया और गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चा चलती ट्रेन से गिर गया था और मृत मिला। माना जा रहा है कि टॉयलेट का गेट समझकर मेन डोर खोलने से उसके साथ यह हादसा हो गया। मलप्पुरम के मामबाडु के रहने वाले सिद्दीकी के बेटे मोहम्मद इशान के साथ यह हादसा रात को 12:30 बजे के करीब हुआ। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सिद्दीकी का परिवार तिरुअनंतपुरम से मलप्पुरम वापस आ रहा था। उनका बेटा रात को टॉयलेट जाने के लिए उठा और शायद गलती से उसने एग्जिट डोर खोल दिया और आगे बढ़ गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





