भारत

बाप रे! अलमारी में कैद था मौत का दर्द...डेढ़ महीने बाद सामने आई खुदकुशी की वजह

jantaserishta.com
13 Jan 2026 4:22 PM IST
बाप रे! अलमारी में कैद था मौत का दर्द...डेढ़ महीने बाद सामने आई खुदकुशी की वजह
x
जानें पूरा मामला.
जालोर: राजस्थान में जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के करीब डेढ़ महीने बाद उसके कमरे की अलमारी से सुसाइड नोट मिलने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है . सुसाइड नोट में युवक ने प्रेम में धोखा मिलने और मानसिक पीड़ा का उल्लेख करते हुए अपनी प्रेमिका को संबोधित भावुक शब्द लिखे हैं . सुसाइड नोट सामने आने के बाद मृतक के पिता ने प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है .
जानकारी के अनुसार आहोर थाना क्षेत्र के गोदन गांव निवासी 21 साल के सुरेश कुमार पुत्र दूदाराम मेघवाल ने 29 नवंबर 2025 को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. प्रारंभिक जांच में कोई ठोस कारण सामने नहीं आने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की थी. उस समय कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था . हाल ही में जब परिजन युवक के कमरे की सफाई कर रहे थे, तब अलमारी में रखा एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर 29 नवंबर 2025 की तारीख अंकित है .
सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसने अपनी प्रेमिका को जीवनसाथी मान लिया था और अब किसी और से प्रेम नहीं कर सकता . उसने लिखा कि वह उसका पहला प्यार थी, लेकिन उसने धोखा दे दिया . नोट के अंत में युवक ने 'कोई बात नहीं मेरी जान, अब मैं अलविदा कह रहा हूं...' जैसे शब्द लिखते हुए हमेशा के लिए विदा लेने की बात कही है .
मृतक के पिता दूदाराम मेघवाल सोमवार को सुसाइड नोट लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस को बताया कि सुरेश का करीब 8-9 महीने से आहोर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था . दोनों रिश्तेदार थे, जिस कारण परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था . पिता का आरोप है कि समझाइश के बावजूद युवती लगातार उनके बेटे को मैसेज भेजती रही . 29 नवंबर को युवती ने जहर की डिब्बी की फोटो और भावुक मैसेज भेजा था, जिससे सुरेश को लगा कि वह आत्महत्या करने जा रही है . इसी मानसिक दबाव में आकर उसने खुद जान दे दी .
आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा सुसाइड नोट उपलब्ध कराया गया है . नोट की हैंडराइटिंग की जांच करवाई जा रही है और युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है . मोबाइल मैसेज, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी . फिलहाल मामले में जांच जारी है .
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story