भारत

शहर में नहीं थम रही डेंगू की रफ्तार, एक सप्ताह में मिले तीन नए केस

Shantanu Roy
14 Dec 2023 10:11 AM GMT
शहर में नहीं थम रही डेंगू की रफ्तार, एक सप्ताह में मिले तीन नए केस
x

पानीपत। शहर में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के महज तीन केस मिले हैं। फिलहाल जिले में डेंगू के सभी मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस साल डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत रहा। 2017 के बाद इस साल सबसे ज्यादा डेंगू के 353 केस मिले। इससे पहले 2017 में डेंगू के 469 केस मिले थे। 2019 में सबसे कम महज 12 केस मिले थे। जिले में पिछले सात साल में 1821 केस मिल चुके हैं। इस साल मिले 353 केस में से 39 केस दूसरे जिलों के हैं।

इस साल अब तक पांच साल के छह बच्चे डेंगू का शिकार हुए हैं। इस साल अबतक 196 पुरुष व 157 महिलाएं डेंगू का शिकार हुई है। जिले में इस साल अब तक 12 हजार घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। इसको स्वास्थ्य विभाग ने नष्ट किया है। अब तक 4800 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 100 टीमों ने अब तक 5.10 लाख घरों में लार्वा की जांच की है।

Next Story