भारत
बिहार जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह जारी रहेगा: ललन सिंह
jantaserishta.com
15 Nov 2025 5:33 PM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने जनता का आभार जताया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास पर भरोसा जताया है, बार-बार प्रगति और विकास पर भरोसा जताया है। जनता को विश्वास है कि हमारा बिहार विकसित होगा, विकसित प्रदेश में बिहार गिना जाएगा, इसलिए बिहार की जनता ने इतना प्रचंड बहुमत दिया है। यह सरकार बिहार के विकास पर ध्यान केंद्रित करती रही है और आगे इसे तेज गति से बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने महागठबंधन पर कहा कि उनकी हार निश्चित थी, क्योंकि उनके पास नेतृत्व नहीं है। जो लोग दावा करते हैं कि वे देश चला सकते हैं, उन्हें राष्ट्र की समझ नहीं है, और जो लोग राज्य चलाने की बात करते हैं, उन्हें शासन की समझ नहीं है। ऐसे में हार निश्चित है।
एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर ललन सिंह शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। बिहार की जनता ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के लिए भारी जनादेश दिया है। बिहार जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह जारी रहेगा और यह सरकार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाती रहेगी।
ललन सिंह ने भी दावा कर दिया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश कुमार की लेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम के लिए कोई वैकेंसी खाली नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा सबसे ज्यादा सीट जीतकर पहले नंबर पर रही। दूसरे नंबर पर जदयू और तीसरे नंबर पर लोजपा (रामविलास) है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





