Top News

‘बेटी के साथ मालिक अश्लील हरकतें करता है’ , अधेड़ पर लगा आरोप

jantaserishta.com
2 Dec 2023 11:10 AM IST
‘बेटी के साथ मालिक अश्लील हरकतें करता है’ , अधेड़ पर लगा आरोप
x

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बुजुर्ग पर किशोरी को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे करने का आरोप लगा है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. नाबालिग की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी की पहचान LIC से रिटायर्ड विजय गुप्ता के तौर पर हुई है.

पीड़िता की मां एसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि नाबालिग की मां पिछले चार सालों से आरोपी विजय गुप्ता के घर घरेलू काम करती है. इस घटना के बाद से किशोरी डरी हुई है.

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वो रोज की तरह विजय गुप्ता के घर काम करने गई थी. बीती 24 नवंबर को नाबालिग अपनी मां को ढूंढती हुई वहां पहुंची तो बुजुर्ग ने लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे किए. लड़की उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया.

महिला का आरोप है कि थाना नौचंदी पुलिस को वीडियो भी दिखाया. लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इस मामले पर एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ 75 वर्षीय मकान मालिक अश्लील हरकतें करता है. इस घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story