कोरोना का प्रकोप फिर शुरू, अब यहां नाईट कर्फ्यू का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बालाघाट:- महाराष्ट्र में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने से सरकार और प्रशासन ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के साथ ही एहतियातन प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। कलेक्टर दीपक आर्य ने कोविड 19 से सुरक्षा के उपाय अपनाने के साथ कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। सीमाओं में भी चौकसी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को लेकर भी पूर्व की तरह सतर्कता बरतने की कार्रवाई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





