भारत

OMG! आर्केस्ट्रा के डांसर ने युवक को मारा थप्पड़, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
27 May 2022 1:54 PM IST
OMG! आर्केस्ट्रा के डांसर ने युवक को मारा थप्पड़, फिर जो हुआ...
x

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक डांसर ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया. फिर क्या था, गुस्साए युवक ने पिस्तौल निकाली और सबके सामने डांसर को पीटने लगा. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था. पुलिस ने मौके से अवैध असलहा बरामद कर लिया है. आरोपी को पकड़ने के लिए जगह- जगह दबिश दे रही है.

रामपुर कारखाना क्षेत्र के हीरामन गांव में 25 मई को बारात आई थी. शादी में शामिल सभी लोग खाने के साथ आर्केस्ट्रा देख रहे थे. गांव के कुछ स्टेज पर चढ़ गए और डांसर को छूने की कोशिश करने लगे. विराध होने पर कुछ युवक नीचे उतर गए लेकिन एक युवक स्टेज पर खड़ा रहा और डांसर के साथ छेड़छाड़ करने लगा.
फिर डांस कर रही डांसर ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इस पर आरोपी इतना आग बबूला हो गया कि उसने तमंचा सटाकर उसकी पिटाई कर दी. यह देखकर बारात में भगदड़ मच गई.
इस अफरा-तफरी के बीच सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची. खुद को घिरता देख आरोपी असलहा छोड़कर भाग गया. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया था. पुलिस मौके पर गई थी अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है. पीड़िता की तरफ तहरीर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story