भारत

'विपक्ष का एजेंडा सिर्फ सत्ता हथियाना', अभिषेक बनर्जी को भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया का जवाब

jantaserishta.com
1 Jan 2026 11:21 AM IST
विपक्ष का एजेंडा सिर्फ सत्ता हथियाना, अभिषेक बनर्जी को भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया का जवाब
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाए कि अपनी सत्ता को खतरे में देखते हुए अभिषेक बनर्जी और टीएमसी एसआईआर के खिलाफ माहौल बनाना चाहते हैं।
योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "अभिषेक बनर्जी को पूरे देश के अंदर हो रही एसआईआर की स्थिति के बारे में पता होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ के राज में उत्तर प्रदेश जैसी जगहों पर करीब तीन करोड़ वोट हटाए जा रहे हैं। तो वह यहां आपत्ति क्यों उठा रहे हैं, जहां रोहिंग्याओं के वोट डबल हैं? मरे हुए लोगों के वोट हटाने पर इतनी चिंता क्यों है? उन्हें बस यही लगता है कि उनकी सत्ता खतरे में है और वे ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं।"
अभिषेक बनर्जी की तरफ से हरियाणा में कांग्रेस की हार का जिक्र करने पर भाजपा सांसद ने कहा, "नरेंद्र मोदी सरकार के सामने विपक्ष की कोई रणनीति नहीं है। वे एक-दूसरे को धोखा देते हैं। निश्चित रूप से मैं कह सकता हूं कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी, कांग्रेस और सीपीआईएम अलग-अलग लड़ेंगे। ये सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को घेरने आते हैं और अंत में जब सरकार बनाने की बात आती है तो ये आपस में लड़ेंगे। इनका कोई कॉमन एजेंडा नहीं है। इनका एजेंडा सत्ता को हथियाना है।"
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "उनका (मोहन भागवत) बयान स्वागत योग्य है। ये भारत देश हिंदुओं का है और यहां हिंदू किसी भी तरह का अत्याचार सहने को तैयार नहीं है। दूसरे धर्म और जाति के लोग हैं, उनको अपनी सीमा और मर्यादा में रहना चाहिए, इस बात का उनको ध्यान रखना चाहिए।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विवादित टिप्पणी पर भाजपा सांसद ने कहा, "वह दुशासन की बात कर रही हैं। अगर अमित शाह बंगाल जाते हैं, तो हमारी पहचान सुशासन के नाम पर है, दुशासन के नाम पर नहीं है।"
उन्होंने कहा, "दुशासन और दुर्योधन उस जगह हैं, जहां देश की जनता का चीरहरण किया जा रहा है। नैतिक जिम्मेदारी सरकार की होती है, लेकिन जानबूझकर लोगों को मारा और काटा जा रहा है। ममता बनर्जी एक ऐसी मुख्यमंत्री हैं, जो तानाशाही प्रवृत्ति के अनुसार बंगाल में शासन कर रही हैं।"
योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि जब सत्ता से जाने का समय आ चुका है तो उन्हें दुशासन और दुर्योधन याद आ रहे हैं। जनता टीएमसी सरकार की ओर से किए गए पाप के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में जरूर बनेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story