भारत

'विपक्ष को बिहार की जनता से सीखना चाहिए', एसआईआर पर दिलीप जायसवाल ने दिया जवाब

jantaserishta.com
14 Dec 2025 11:26 AM IST
विपक्ष को बिहार की जनता से सीखना चाहिए, एसआईआर पर दिलीप जायसवाल ने दिया जवाब
x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बिहार की जनता से सीखना चाहिए, जिसने एसआईआर प्रक्रिया का साथ देते हुए चुनाव में अपना फैसला दिया।
दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "देश में सबसे पहले बिहार में एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत हुई, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया। बिहार के 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने एसआईआर प्रक्रिया का साथ दिया। बिहार में एसआईआर के बाद चुनाव हुए, जिसमें जनता ने खुलकर मतदान किया।"
उन्होंने कहा, "विपक्षी दलों को बिहार के 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं से सीखना चाहिए कि जब राज्य ने एसआईआर को स्वीकार किया है और मतदाता सूची के शुद्धिकरण को सही माना है, तब ये लोग क्या कर रहे हैं?
विपक्ष के इन नेताओं को जनता समझ रही है और पहचान रही है, इसीलिए विपक्षियों के हाशिए पर पहुंचने का समय आ चुका है।" बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य का गृह विभाग सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में जुटा है। शनिवार को परेड के बाद बिहार पुलिस के साथ बड़ी संख्या में सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हुए हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी राज्य में लगातार सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं।
'ट्रंप टैरिफ' पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि अमेरिका कितने भी प्रतिशत टैरिफ लगाए, भारत उस देश पर निर्भर नहीं है। भारत की अपनी आर्थिक नीति है, जिस पर चलते हुए देश काफी मजबूत हो चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना भारत को 2047 तक 'विकसित राष्ट्र' बनाने का है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी कोशिश अगले कुछ सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की है। दिलीप जायसवाल ने भाजपा संगठन को लेकर कहा कि आज पूरे देश में पार्टी का विस्तार हो रहा है और राज्यवार हम अपना ध्वज फहरा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story