भारत

पुराने हत्या का खुला राज: शख्स ने महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया और कर ली शादी, दस्तावेज में ये बात चला पता

jantaserishta.com
24 March 2022 7:14 PM IST
पुराने हत्या का खुला राज: शख्स ने महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया और कर ली शादी, दस्तावेज में ये बात चला पता
x
पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 10 साल पहले की गई हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी कहानी आपको हैरान कर देगी. दरअसल, राजेश नाम का शख्स सालों से नाम बदलकर रह रहा था. फिर उसने अनामिका नाम की महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली. कुछ दिन बाद महिला के हाथ कुछ दस्तावेज लग गए जिससे उसे पता चला कि उसका पति अब तक चार लोगों की हत्या कर चुका है.

जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2022 को ग्वालियर की रहने वाली अनामिका नाम की महिला झांसी रोड थाने पहुंची. महिला ने अपने पति राजेंद्र के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज कराई. अनामिका का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही राजेंद्र उसे परेशान करने और उसके साथ मारपीट करता था.
इतना ही नहीं महिला को इस बात की भनक पहले ही लग गई थी कि उसका पति नई-नई लड़कियों को शिकार बनाता था और फिर उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लेता था. आरोपी शादी से पहले ही 36 लाख के धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसे ढूंढ रही थी
पीड़िता ने बताया कि 12 मार्च को वो घर से कुछ काम के लिए निकली थी. इस दौरान उसके पति उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट की. महिला का कहना था कि वह उसकी हत्या करना चाहता था. किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर निकली और झांसी रोड थाने में उसके सभी गुनाहों के दस्तावेज सौंप दिए.
पुलिस ने जब उसे धोखाधड़ी के मामले में दबोचा उसी वक्त दूसरी पत्नी के खुलासे से 10 साल पुरानी हत्याओं की सारी परतें खुल गई. इन चारों हत्याओं की कहानी किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं है. इस स्टोरी में लव, सेक्स, धोखा, सस्पेंस सब कुछ है
पुलिस भी इस बात से हैरान है कि एक मारपीट और धोखाधड़ी का मामला सीरियल मर्डर मिस्ट्री में कैसे बदल गया. पड़ताल में जो बातें सामने आई उसने 10 साल पहले हुई हत्याओं के राज खोल दिए. आरोपी ने अपने दोस्त समेत 4 लोगों की हत्या कर थी और सालों तक पुलिस को गुमराह करता रहा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story