भारत

डॉगी के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार, बिल्ली को भी बनाया था हवस का शिकार

Admin2
13 March 2021 9:47 AM GMT
डॉगी के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार, बिल्ली को भी बनाया था हवस का शिकार
x
शर्मनाक घटना

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक फीमेल डॉगी के साथ रेप करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 68 साल का अहमद शाह नाम का यह शख्स इससे पहले भी कई कुत्तों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। यह मामला बॉम्बे एनिमल राइट नामक संस्था के विजय मोहन मोहनानी ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि अहमद शाह अभी तक कई जानवरों के साथ इस तरह का दुष्कर्म कर चुका है। मोहनानी के बयान और वीडियो के आधार पर डीएन नगर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अहमद शाह एक सब्जी विक्रेता है जो जुहू गली में रहता है। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जाहिर किया है। विजय मोहनानी को एक स्थानीय व्यक्ति ने अहमद शाह की करतूतों के बारे में जानकारी दी थी और उन्हें बताया था कि वह आवारा कुत्तों के साथ इस तरह की हरकत करता रहता है। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने कई बार आरोपी को इस बारे में चेतावनी दी थी लेकिन उसने हर बार इन्हें अनसुना कर दिया था।

बॉम्बे एनिमल राइट के विजय मोहनानी ने डीएन नगर पुलिस को बताया था कि अंधेरी पश्चिम जुहू गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि उनके इलाके में एक बुजुर्ग जानवरों के साथ दुष्कर्म करता है। मोहनानी ने बताया कि उस शख्स ने उन्हें एक वीडियो दिया जिसमें आरोपी एक फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने कहा कि वह कुत्ते और बिल्ली के साथ दुष्कर्म करता रहता है। विजय मोहनानी के बयान और वीडियो के आधार पर पुलिस ने धारा 429,377,11(1)(A)और 11(1)(2),और एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और बुजुर्ग अहमद शाह को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story