भारत
पुलिस की गिरफ्त में 400 स्कूल में बम की झूठी कॉल करने वाला
jantaserishta.com
14 Jan 2025 3:36 PM IST

x
पुलिस को मिली बड़ी सफलता.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले बच्चे को पकड़ा है. पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि इस बच्चे के पीछे कहीं कोई और तो नहीं जो मेल करवा रहा है. पुलिस के मुताबिक इस बच्चे का परिवार एक NGO के संपर्क में था. ये वही NGO है जो अफ़ज़ल गुरू की फांसी का विरोध कर रहा था.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक साथ 250 स्कूल में जो मेल आया था, उसके पीछे भी यही बच्चा है. पुलिस का कहना है कि जांच में ये पता कर रहे हैं कि कहीं जानबूझ कर कानून व्यवस्था को खराब करने की नीयत से तो बच्चे से कोई मेल नहीं करवा रहा था.
पुलिस इस जांच में जुट गई है कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं है. साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि NGO का रोल है या नहीं है. पुलिस को बच्चे के पीछे किसी और के होने का शक इस वजह से है कि क्योंकि नाबालिग जिस तरह के टेक्निकल शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था, वो किसी शातिर के हो सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





