
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बिल्डर के प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन पहुंच गए.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री अमारा सोसाइटी में एक बुजुर्ग की डंडे और रॉड से जमकर पिटाई की गई है. पीड़ित बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर कोतवाली बिसरख पुलिस ने प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम प्रताप सिंह है. उनके बेटे प्रशांत ने बताया, "हम लोग सोसाइटी के टॉप फ्लोर पर रहते हैं. हमारी छत पर पानी की टंकी लगी है. उसको मैनुअली भरा जाता है. वो टंकी ओवरफ्लो कर रही थी. मेरे पापा गेट पर प्लंबर को बताया कि टंकी से पानी गिर रहा है. उसे बंद कर दो. इस बात को प्लंबर ने अनसुना कर दिया. इस बात से दोनों के बीच कहासुनी हो गई."
प्रशांत ने आगे बताया, "इसके बाद पापा सिगरेट लेने के लिए पास की एक दुकान में चले गए. दुकान पर ही बिल्डर के प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन पहुंच गए. दोनों ने लोहे की रॉड और डंडे से पीछे से पापा पर हमला कर दिया."
प्रशांत का आरोप है कि पापा लहूलुहान हालत में चिल्लाते हुए सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया, लेकिन वह मदद के लिए नहीं आया. सोसायटी के गेट पर कैमरा लगा हुआ है. इसलिए पापा से मारपीट सोसायटी के बाहर की गई है. बुजुर्ग के शरीर पर काफी चोटें आई हैं.
मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एडीसीपी का कहना है, "पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पीड़ित का मेडिकल कराया गया. इसके बाद पुलिस ने प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





