भारत

खत्म होने वाला है तेल-गैस का संकट...आ गई सबसे बड़ी खबर

jantaserishta.com
24 May 2026 5:00 PM IST
खत्म होने वाला है तेल-गैस का संकट...आ गई सबसे बड़ी खबर
x
नई दिल्ली: ईरान ने एक बड़ा ऐलान किया है. उसने कहा है कि अगले 30 दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की तादाद फिर से पहले जैसी हो सकती है. यानी जंग से पहले जितने जहाज इस रास्ते से गुजरते थे, उतने फिर से गुजरने लगेंगे. इस बयान को दुनिया भर के देश राहत की खबर के तौर पर देख रहे हैं.
होर्मुज का रास्ता दुनिया के लिए लाइफलाइन है. युद्ध होने के बाद से दुनियाभर के कई मुल्कों में ईंधन का संकट खड़ा हो गया. इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ा. अब होर्मुज को 30 दिनों में पहले जैसे करने की बात कही जा रही है. यानि युद्ध से पहले जो स्थिति थी वो बहाल की जाएगी.
पिछले कुछ महीनों में मिडिल ईस्ट में तनाव बहुत बढ़ गया था. ईरान और दूसरे देशों के बीच तनातनी की वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले जहाज कम हो गए. जहाज मालिक और तेल कंपनियां डरी हुई हैं कि कहीं उनके जहाज को नुकसान न हो. इस वजह से तेल की सप्लाई धीमी पड़ गई और दुनिया भर में तेल के दाम और बाजार की हालत पर असर पड़ रहा है.
इन सब के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका, ईरान और उस इलाके के कुछ और देशों के बीच एक समझौता लगभग तय हो गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि इस डील में होर्मुज को फिर से खोलना शामिल है और इसका ऐलान जल्द होगा.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि उनके देश ने ईरान के नेताओं से बातचीत की है और यह बातचीत बहुत अच्छी रही. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की बातचीत जल्द ही होने वाली है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किर स्टार्मर ने भी इस पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में जो तरक्की हुई है, वो अच्छी बात है. स्टार्मर ने साफ कहा कि हमें एक ऐसे समझौते की जरूरत है जो इस जंग को खत्म करे और होर्मुज को फिर से पूरी तरह खोले.
अगर यह समझौता सच में हो जाता है और होर्मुज से फिर पहले जैसी तादाद में जहाज गुजरने लगते हैं तो इसका सीधा फायदा पूरी दुनिया को मिलेगा. तेल और गैस की सप्लाई ठीक होगी. दाम स्थिर होंगे. और जो देश इस रास्ते पर निर्भर हैं, उनकी इकोनॉमी को राहत मिलेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story