अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी, बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने लिखा- खेला होबे! जानें पूरा मामला

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान कई छात्रों ने अपनी आंसरशीट पर लिख दिया- खेला होबे. पिछले साल बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षियों को घेरने के लिए 'खेला होबे' शब्द का इस्तेमाल किया था. उसके बाद ये देशभर में काफी प्रचलित हो गया था. अब बंगाल की परीक्षाओं तक में छात्रों ने इसका प्रयोग कर दिया है. इस पर पश्चिम बंगाल बोर्ड के अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर 12वीं की परीक्षाओं में किसी भी स्टूडेंट ने 'खेला होबे' लिखा तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





