भारत
अधिकारियों ने इस बैंक के MD और CEO को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
28 Feb 2026 11:45 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: जीएसटी विवाद को लेकर स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी की खबर आने से पहले ही शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. अब सोमवार को निवेशकों की नजर इस शेयर पर रहने वाली है.
दरअसल, टैक्स अधिकारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) से संबंधित कानून का उल्लंघन करने के आरोप में फिनो पेमेंट्स बैंक के MD और CEO ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार किया है. बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सीईओ की गिरफ्तारी के बाद एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें बैंक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) केतन मर्चेंट को संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया, ताकि बैंक का संचालन सही तरीके से चल सके.
बैंक ने बताया कि उसके सीईओ को CGST और SGST अधिनियम, 2017 की धारा 132(1)(a) और 132(1)(i) के प्रावधानों के तहत अरेस्ट किया गया है. बैंक ने यह भी कहा कि यह जांच बैंक के जीएसटी अनुपालन से संबंधित है, बल्कि इसका संबंध बैंक के व्यापारिक साझेदारों से है.
फिनो पेमेंट्स बैंक का कहना है कि सभी जरूरी जानकारी देने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है. अभी इसका बैंक पर कोई असर नहीं होने वाला है. इससे जुड़े सभी अपडेट समय-समय पर साझा किए जाएंगे. बैंक ने आगे यह भी साफ तौर पर स्पष्ट किया कि बैंक का कोई भी अधिकारी इसमें शामिल नहीं था और जांच बैंक के बिजनेस पार्टनर से जुड़ी है.
फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी केतन मर्चेंट ने एक बयान में कहा कि 27 फरवरी, 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के बाद, हम यह दोहराना चाहेंगे कि बैंक मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस मानकों, सुदृढ़ अनुपालन ढांचे और मजबूत आंतरिक प्रक्रियाओं का पालन करता है. एक विनियमित संस्था के रूप में, हम जीएसटी नियमों सहित सभी लागू कानूनों का पालन करते हैं. यह मामला कुछ व्यावसायिक साझेदारों से संबंधित जीएसटी जांच से जुड़ा है.
बैंक और इसके प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ऋषि गुप्ता का इन व्यावसायिक साझेदारों के कार्यों से कोई संबंध नहीं है. हमें देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हम चल रही कार्यवाही में अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग करते रहेंगे.
Tagsजीएसटी विवादस्मॉल फाइनेंस बैंकफिनो पेमेंट्स बैंकGST disputeSmall Finance BankFino Payments Bank
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





