
यूपी। गोंडा के जल निगम विभाग में जेई के पद पर तैनात धर्मेंद्र कुशवाहा अपनी ही पत्नी से बचाने को लेकर पुलिस प्रशासन से और उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। आरोप है कि पत्नी ने उन्हें ड्रम दिखाकर धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मेरठ कांड की तरह ड्रम में काटकर भरने की धमकी दी है। अब पति ने कार्रवाई की मांग की है। पति का दावा है कि दो बार हुई मारपीट और विवाद को लेकर पत्नी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस उसकी जांच भी कर रही है। पत्नी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
झांसी के रहने वाले धर्मेंद्र कुशवाहा ने 2016 में लव मैरिज की थी। 2016 में हुई शादी के बाद पति धर्मेंद्र कुशवाहा और पत्नी दोनों साथ रह रहे थे। वर्ष 2022 में धर्मेंद्र कुशवाहा ने नगर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा ग्राम पंचायत में एक जमीन ल । उसी जमीन पर मकान बनाने के लिए पत्नी माया मौर्या के दूर के रिश्तेदार को निर्माण का काम दिया था। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी का रिश्तेदार से अवैध संबंध हो गया।
पति ने इसका विरोध किया तो रात में ही पत्नी ने रिश्तेदार के साथ मारपीट की और दोनों घर से फरार हो गए। 25 अगस्त 2024 को पत्नी दोबारा अपने रिश्तेदार के साथ अपने पति के घर पहुंची। जहां जबरदस्ती ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया और घर में घुसकर पति के साथ मारपीट की। सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते पति-पत्नी दोनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एसआई उमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि तहरीर पति-पत्नी के विवाद में दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।





