भारत

अफसर ने सफाईकर्मी को पीटा, मामला सीएम तक पहुंचा, फिर...

jantaserishta.com
18 May 2022 1:34 PM IST
अफसर ने सफाईकर्मी को पीटा, मामला सीएम तक पहुंचा, फिर...
x

रांची: रांची के एक सरकारी अधिकारी ने नगर निगम के सफाईकर्मी पिंटू कच्छप की लात और घूंसों से पिटाई कर डाली. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामला सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंचा और उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद सीओ विनोद प्रजापति को सस्पेंड कर दिया गया है.

दरअसल, नगर निगम सफाईकर्मी पिंटू बरियातू स्थित आर्मी कैंप के पास स्थित राधा-कृष्ण अपार्टमेंट के पास सड़क पर कूड़ा वाहन खड़ा करके कचरे को उठा रहा था. उसी दौरान नामकुम के सीओ विनोद प्रजापति वहां से गुजर रहे थे. लेकिन उन्हें कूड़ा वाहन खड़ा होने के कारण डेढ़ मिनट तक रुकना पड़ा. सीओ को इस बात पर इतना गुस्सा आ गया कि वह अपनी गाड़ी से उतरे और उन्होंने सफाईकर्मी पिंटू की पिटाई कर डाली. वह बेरहमी से पिंटू को पीटते रहे. उस पर लात-घूंसे बरसाते रहे.
बरियातू थाना के दारोगा अनुभव सिन्हा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया. सीओ ने अपनी गलती मानते हुए सफाईकर्मी से माफी भी मांग ली. इस कारण मामले में केस दर्ज नहीं किया गया. लेकिन सफाईकर्मी से मारपीट करने का यह मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गया.
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करने और नामकुम सीओ पर कार्रवाई का निर्देश दिया और सीओ को सस्पेंड कर दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story