
x
जानें पूरा मामला.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों इनकम टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग से मारपीट हुई थी. अब इस मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है. योगेंद्र को बंगाल-सिक्किम रीजन से अटैच किया गया है. वह बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे.
आईआरएस अधिकारियों के बीच हुई मारपीट के बाद योगेंद्र मिश्रा पर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज हुई थी. जिसके बाद मिश्रा ने आरोप लगाया था कि पुलिस गौरव गर्ग के दबाव में काम कर रही है क्योंकि, उनकी पत्नी आईपीएस रवीना त्यागी हैं, जो राजधानी में ही पोस्टेड हैं.
आपको बता दें कि लखनऊ के नरही स्थित इनकम टैक्स के दफ्तर में 29 मई को यह घटना हुई थी. बताया गया कि एक बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों- योगेंद्र मिश्रा और गौरव गर्ग के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई हो गई. जिसमें गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा. पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया.
उधर, इस पूरे मामले में योगेंद्र मिश्रा ने लखनऊ पुलिस से CCTV की जांच कर सच का पता लगाने की मांग की है. योगेंद्र का दावा है कि गौरव गर्ग ने अपनी IPS पत्नी संग मिलकर मुझ पर झूठा मुकदमा करवाया है. उनका आरोप है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं. इस बाबत उन्होंने लखनऊ पुलिस को लिखित शिकायत दी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





