भारत

टीचर और छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
4 July 2022 1:13 PM IST
टीचर और छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शिक्षक और छात्रा की एक साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हुई है. जिसके लेकर पूरे गांव में बवाल मचा हुआ है. इस मामले में प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक को नोटिस देकर तीन दिन में वायरल फोटो पर जवाब मांगा है. साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया है कि जो इस मामले की जांच करेगा.

जानकारी के मुताबिक लड़की ने 12वीं क्लास पास कर ली है और टीचर मैथ्स पढ़ाता हैं. फोटो वायरल होने के बाद लड़की के माता-पिता बेहद गुस्से में हैं और उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी शिक्षक एलटी ग्रेड आयोग से चुनकर कुछ साल पहले इस कॉलेज में नियुक्त हुआ था.
इस मामले पर प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल खुलने पर कमेटी गठित कर शिक्षक से इस बारे में उनका पक्ष जाना जाएगा. फिर सेवा नियमावली और आचरण के संबन्ध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. टीचर और छात्रा की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. ग्रामीण शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story