भारत

ओला और उबर के मर्ज होने की खबर, को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बताई ये सचाई

Rounak Dey
29 July 2022 9:47 PM IST
ओला और उबर के मर्ज होने की खबर, को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बताई ये सचाई
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली:कैब कंपनी ओला और उबर को लेकर चर्चा चल रही थी कि दोनों साथ में मर्जर कर सकती हैं. लेकिन इन खबरों को बल मिल पाता, उससे पहले ही ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई मर्जर नहीं होने वाला है. उन्होंने इन खबरों को ही बकवास बता दिया है.

ट्वीट कर भाविश अग्रवाल ने लिखा है कि ये सब बिल्कुल बकवास है. हम मुनाफा कमाने वाली कंपनी हैं और अभी हमारी ग्रोथ बेहतरीन चल रही है. अगर कोई दूसरी कंपनी मार्केट छोड़ना चाहती है, तो उसका स्वागत है. हम कभी भी किसी कंपनी के साथ मर्ज नहीं करने वाले हैं.
Next Story