भारत

महिला टीचर की किडनैपिंग की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप, आखिर वजह क्या है? इसका खुलासा अब तक नहीं

jantaserishta.com
29 Nov 2025 1:27 PM IST
महिला टीचर की किडनैपिंग की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप, आखिर वजह क्या है? इसका खुलासा अब तक नहीं
x
अब दोनों से पूछताछ चल रही.
भिलाई: छत्तीसगढ़ में दुर्ग के भिलाई में एक महिला टीचर का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया गया. स्कूल जाने के लिए घर से निकली महिला जब ऑटो से ड्यूटी पर जा रही थी, तभी रास्ते में उनका किडनैप हो गया. कुछ ही घंटों बाद किडनैपर ने महिला के पति को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी और बंधी हुई हालत में महिला की फोटो भेजी. अचानक सामने आए इस कॉल और तस्वीर ने पति और परिवार को दहशत में डाल दिया. घबराए पति ने तुरंत भिलाई के छावनी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
परिजनों ने कहा कि रोज की तरह महिला अपने घर से भिलाई सेक्टर स्थित निजी स्कूल के लिए निकली थी. पति को तब शक हुआ, जब स्कूल प्रबंधन ने फोन कर कहा कि टीचर आज स्कूल नहीं पहुंचीं. तलाश शुरू ही हुई थी कि तभी महिला टीचर के मोबाइल से उसके पति के पास एक कॉल आया.
फोन पर मौजूद किडनैपर ने साफ कहा कि हमने तुम्हारी पत्नी को किडनैप किया है, 5 लाख रुपये लाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. किडनैपर ने सबूत के तौर पर महिला की एक फोटो भी भेजी, जिसमें वह बंधी हुई दिखाई दे रही थी.
इस मामले की शिकायत मिलते ही दुर्ग पुलिस एक्टिव हुई. एसीसीयू टीम और छावनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय संसाधनों के आधार पर जांच शुरू की. कुछ ही घंटों में पुलिस एक संदेही ऑटो चालक तक पहुंच गई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. संदेही की निशानदेही पर पुलिस ने महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया.
महिला को सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सांस ली. जांच में शुरुआती तौर पर पता चला कि महिला को ऑटो चालक ने ही किडनैप किया था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि घटना सिर्फ फिरौती के लिए रची गई थी या इसके पीछे कोई और कारण भी थे. महिला और आरोपी ऑटो चालक दोनों से पूछताछ जारी है.
भिलाई दुर्ग के एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने कहा कि छावनी थाना क्षेत्र में महिला टीचर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तुरंत टीमें लगाई गईं. एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके बताए स्थान से महिला को सकुशल बरामद किया गया है. प्राथमिक जांच में कई बिंदु संदेह के दायरे में आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
एएसपी.सुखनंदन राठौर ने कहा कि दुर्ग के छावनी थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को किसी ने किडनैप कर लिया है और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है. तत्काल हमारी एसीसीयू और छावनी थाने की टीम ने जांच शुरू की और एक संदेही को हिरासत में लिया. उसके द्वारा बताए गए स्थान से महिला को सकुशल बरामद किया गया. महिला के बयान दर्ज कर जांच की जांच रही है. महिला कैंप-1 की रहने वाली है और प्राइवेट स्कूल में जॉब करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story