भारत

फहीम मच मच की मौत की खबर, दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का खास

jantaserishta.com
28 Aug 2021 6:14 PM IST
फहीम मच मच की मौत की खबर, दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का खास
x
फाइल फोटो 

दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी फहीम मच मच की मौत की खबर सामने आई है. सूत्रों का दावा है कि फहीम मच मच की शुक्रवार को पाकिस्तान के कराची में कोरोना से मौत हो गई. हालांकि, छोटा शकील ने दावा किया है कि मच मच की मौत साउथ अफ्रीका में हार्टअटैक से हुई.

फहीम पर मुंबई में जबरन वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल सेल को कई केस में उसकी तलाश थी. भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, फहीम लंबे वक्त से दाऊद और छोटा शकील के साथ कराची में रह रहा था. वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था.
फहीम मच मच को दाऊद इब्राहिम के सबसे करीबी साथियों में से एक माना जाता था. बताया जाता है कि वह दाऊद के वफादारों में से एक था और अपनी गैंग के माध्यम से मुंबई में अभी भी सक्रिय था. माना जा रहा है कि मच मच की मौत दाऊद के लिए बड़ा झटका है. मच मच मुंबई और अन्य जगहों पर दाऊद के ऑपरेशन्स को देखता था.
मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मचमच की मौत के बारे में भी सुना है और लेकिन वे अन्य सूत्रों से इसकी पुष्टि कराने की कोशिश कर रहे हैं. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इंडिया टुडे से कहा, हमें भी कोरोना से मच मच की मौत की खबर मिली है. कुछ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. हम कुछ और सूत्रों से इसकी पुष्टि कराने में जुटे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story