भारत

ट्रेन से गायब हुई थी नवविवाहिता, जब सच सामने आया तो सबके उड़े होश!

jantaserishta.com
4 Aug 2023 11:40 AM IST
ट्रेन से गायब हुई थी नवविवाहिता, जब सच सामने आया तो सबके उड़े होश!
x

DEMO PIC 

हनीमून से पहले हड़कंप.
गुरुग्राम: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक नवविवाहिता दार्जिलिंग जाते समय गायब हो गई। चार दिन बाद उसका पता चल गया है। महिला गुरुग्राम में शॉपिंग करते हुए मिली है। हरियाणा पुलिस ने गायब होने के चार दिन बाद काजल को ढूंढ निकाला। काजल के पति प्रिंस कुमार ने बताया कि पत्नी का पता चल गया है। वह हरियाणा के गुरुग्राम में शॉपिंग करते हुए मिली है। काजल फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है। उसके आने के बाद घटना का पता चलेगा। दरअसल, 30 जुलाई को नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मुजफ्फपुर से दार्जिंलिंग जा रहा था। इस दौरान किशनगंज से काजल अचानक ट्रेन से गायब हो गई। इसके बाद पति ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी।
मुजफ्फरपुर का नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रहा था। दंपति आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12524 से सफर कर रहे थे। दोनों एसी कोच संख्या बी 4 के 43 और 45 नंबर सीट पर बैठे थे। इससे पहले की दोनों दार्जिलिंग पहुंचते महिला किशनगंज में ट्रेन रुकते ही बाथरूम जाने का बहाना बनाकर चली गई। इस बात से अंजान युवक अपनी पत्नी का इंतजार करता रहा। जब कुछ देर बाद पत्नी नहीं आई तो पति ने ट्रेन की पूरी बोगी में उसे ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। काफी खोदजबीन के बाद पत्नी नहीं मिली तो उसने रेलवे प्रशासन से मदद मांगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story