भारत
दुखों का पहाड़ लेकर आया नया साल, चिड़ियाघर घूमने निकले थे, ये क्या हो गया!
jantaserishta.com
3 Jan 2025 12:44 PM IST

x
मचा कोहराम.
मुंबई: मुंबई उपनगरीय स्थित घाटकोपर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां परेल में चल रहे सड़क निर्माण के कारण हुए हादसे में 2 साल की बच्ची की दुखद मृत्यु हो गई. बच्ची को उसके परिजन नए साल पर भायखला चिड़ियाघर घुमाने ले जा रहे थे. हादसे में बच्ची के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका केईएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. भोईवाड़ा पुलिस ने टेंपो चालक जंग बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
घाटकोपर ईस्ट के पंत नगर इलाके में रहने वाले मनोज पवार (32) एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं. नए साल के दिन मनोज ने अपने परिवार के साथ भायखला चिड़ियाघर घूमने की योजना बनाई थी. पवार अपनी पत्नी विद्या (29) और 2 साल की बेटी श्रावी के साथ परेल के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड से बाइक पर जा रहे थे.
इसी बीच नरे पार्क ग्राउंड के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण उनकी बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेम्पो ने उन्हें कुचल दिया. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने घायलों को तुरंत केईएम अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने श्रावी को मृत घोषित कर दिया.
विद्या और मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल पवार के बयान के आधार पर पुलिस ने टेंपो चालक जंग बहादुर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





