भारत
नया संसद भवन हमारी संस्कृति और आधुनिकता के मिलन का अप्रतिम उदाहरण: अमित शाह
jantaserishta.com
27 May 2023 11:50 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए संसद भवन को हमारी संस्कृति और आधुनिकता के मिलन का अप्रतिम उदाहरण बताते हुए कहा है कि देशवासी इसके उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किए गए नए संसद भवन के वीडियो को शनिवार को रिट्वीट करते हुए कहा, नये संसद भवन की इन अद्भुत झलकियों को देख पूरा देश हर्षित है। यह संसद हमारी संस्कृति और आधुनिकता के मिलन का अप्रतिम उदाहरण है।
शाह ने आगे लिखा कि, मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुराने और अब इस नये संसद भवन में एक जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा करूंगा। देशवासी इसके उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई, रविवार को संसद के नए भवन का उद्घाटन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से संसद के इस नए भवन का उद्घाटन नहीं कराए जाने को लेकर उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





