भारत
पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार : अनुप्रिया पटेल
jantaserishta.com
8 Jun 2025 11:19 AM IST

x
प्रयागराज: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि पिछले 11 साल में केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। सरकार ने 20 साल पुरानी नीति को बदल कर नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लाने का काम किया है, जिसके तहत आज हम हर तरीके के हेल्थ केयर पर ध्यान दे रहे हैं।
अनुप्रिया पटेल रविवार को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सर्किट हाउस में पहुंची थीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में अपना दल के कार्यकर्ता और विधायक मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जहां पूरे देश में पहले 7 एम्स हुआ करते थे, आज 23 एम्स स्थापित हो चुके हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाने के लिए पूरे देश में डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम नागरिक ले रहे हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से आम जनता को किफायती दर पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। हमारा उद्देश्य आम जन को स्वास्थ्य की सेवाएं सुलभ और किफायती उपलब्ध कराना है। इस दिशा में हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और लोगों को चिकित्सा सुविधा हर जगह मिल रही है।
वहीं, प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे को लेकर की गई कांग्रेस की बयानबाजी को भी पटेल ने अनावश्यक करार दिया। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर देश के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के नेता इस विषय पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल जिन देशों में गया है, वहां से आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की सराहना की गई है, इस मोर्चे पर वह देश भारत के साथ खड़े हैं, इस बात को सभी देशों ने स्पष्ट रूप से कहा है। इस प्रतिनिधिमंडल की ओर से ऑपरेशन सिंदूर में दिए गए निर्णय और देश की नीतियों के बारे में बताया गया है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





