भारत

नई पीढ़ी को नेतृत्व करने का मौका मिलना चाहिए: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

jantaserishta.com
25 Sept 2022 4:45 PM IST
नई पीढ़ी को नेतृत्व करने का मौका मिलना चाहिए: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
x
जयपुर (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को सीएम चेहरे पर बने सस्पेंस के बीच चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि, नई पीढ़ी को नेतृत्व करने का मौका मिलना चाहिए। जैसलमेर में तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। इस बीच, गहलोत रविवार को जैसलमेर में हैं, उनके खेमे के कुछ विधायक कथित तौर पर राज्य मंत्री शांति धारीवाल द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग ले रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि, बैठक यह तय करने के लिए बुलाई गई है कि पायलट के मुख्यमंत्री बनने पर गहलोत खेमे की क्या राय है।
धारीवाल के आवास पर मौजूद लोगों में राज्य के मंत्री महेश जोशी, शकुंतला रावत और विधायक दानिश अबरार, महेंद्र चौधरी, आलोक बेनीवाल शामिल हैं। हालांकि गहलोत ने अपने बयान से साबित कर दिया है कि, वह युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना चाहते हैं।
अशोक गहलोत रविवार शाम को जयपुर लौटेंगे। जहां वो अपने आवास पर शाम 7 बजे सीएलपी की बैठक करेंगे। इस बीच एक अन्य नेता सीपी जोशी ने पूरे मामले में चुप्पी साधी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story