भारत
जिले के नये जिला पदाधिकारी, कुंदन कुमार ने किया पदभार ग्रहण
Shantanu Roy
13 April 2023 1:21 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर...
पूर्णिया। जिले के नए डीएम, कुंदन कुमार ने आज बुधवार को समाहरणालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित जिलाधिकारी को प्रभारी जिलाधिकारी सह नगर आयुक्त,नगर निगम पूर्णिया आरीफ अहसन ने पदभार ग्रहण कराया। जिलाधिकारी द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जिले के हर तबके तक पहुंचाने के लिए सभी को टीम भावना से कार्य करना होगा। पूर्णिया जिले की ऐतिहासिक धरती पर आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस जिले को मिनी दार्जिलिंग भी कहा जाता है। जिले के विकास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी ईमानदारी एवं तत्परता पूर्वक अपने कर्तव्यों एवं दायित्व का निर्वहन करना होगा।
ताकि यह जिला और तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। पदाधिकारियों को इसके लिए अलग से नई सोच के साथ कार्य योजना तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके पश्चात उन्होंने मीडिया प्रतिनिधिगण से रूबरू हुए। सभी मीडिया प्रतिनिधि से जिला के विकास में सहयोग के लिए अपील किए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त साहिला, अपर समाहर्ता केडी प्रौज्ज्वल, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्देशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला नियोजन पदाधिकारी, एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।
Tagsबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story