भारत

संसद का नया भवन अभी निर्माणाधीन, मौजूदा भवन में ही होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण- लोकसभा अध्यक्ष

jantaserishta.com
21 Jan 2023 10:08 AM IST
संसद का नया भवन अभी निर्माणाधीन, मौजूदा भवन में ही होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण- लोकसभा अध्यक्ष
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आगामी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संसद का नया भवन अभी निमार्णाधीन है इसलिए बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद भवन के वर्तमान यानी मौजूदा भवन में ही होगा।
नए संसद भवन में राष्ट्रपति के अभिभाषण की अटकलों को लेकर स्थिति साफ करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा, संसद का नया भवन अभी निमार्णाधीन है। बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद के वर्तमान भवन में होगा।
बिरला ने यह स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रपति संसद के मौजूदा भवन में ही दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि, इस बार का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और इसके 6 अप्रैल तक चलने की संभावना है। बजट सत्र के दौरान 14 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक अवकाश रहेगा।
परंपरा के मुताबिक,बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण देंगी। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश करेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story