नई नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही दूल्हे को जड़ दिए थप्पड़...थाने पहुंचा मामला और फिर...

जौनपुर. जिले के गाभिरन इलाके केलवायन गांव में रविवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया. यहां पर नई नवेली दुल्हन ने ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिए. खुशी के माहौल में तनाव बढ़ गया. मामला पुलिस तक पुहंचा और पंचायत बुलाई गई. दुल्हन, पति के साथ रहने को राजी नहीं हुई और अपने मायके वापस लौट गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुल्हन की गाड़ी द्वार पर आते ही महिलाएं मंगल गान करने लगी. दूल्हे की बहनें और भाभियां हंसी-ठिठोली करती दुल्हन को गाड़ी से नीचे उतार गृह में प्रवेश की तैयारी में जुटी थी. उधर वाहन चालक भी दुल्हन उतरवाई का नेग ले चुका था. गाड़ी का दरवाजा खुलते ही पहले दूल्हा उतरा फिर पीछे दुल्हन उतरी. अभी परछन की रस्म चल रही थी कि अचानक दुल्हन ने दूल्हे पर थप्पड़ों की बौछार कर दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





