भारत

बेरहम निकला भतीजा, महिला की हत्या की, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर जंगलों में फेंका

jantaserishta.com
17 Dec 2022 5:12 PM IST
बेरहम निकला भतीजा, महिला की हत्या की, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर जंगलों में फेंका
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक 

ग्राइंडर मशीन खरीदकर लाया और टुकड़े किए.
जयपुर: राजस्थान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक साइको किलर भतीजे ने अपनी विधवा ताई की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसने डेथबॉडी के मार्बल कटर मशीन से टुकड़े-टुकड़े कर जंगलों में फेंका. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही डेडबॉडी के कुछ टुकड़े भी बरामद हुए हैं.
दरअसल, जयपुर के विद्याधरनगर इलाके में लालपुरिया अपार्टमेंट सेक्टर-2 में श्रृद्धा मर्डर केस जैसा ही मंजर सामने आया है. यहां 11 दिसंबर को सनकी भतीजे अनुज ने अपनी 64 वर्षीय ताई सरोज शर्मा के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए वो ग्राइंडर मशीन खरीदकर लाया और टुकड़े किए. इन टुकड़ों को सूटकेस और बाल्टी में भरकर कार से जंगल में फेंक दिया.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के बाथरूम में ही मशीन से 10 टुकड़े किए और फिर ठिकाने लगाए. इसके बाद कहानी रचते हुए पुलिस थाने पहुंचकर ताई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
इसी बीच आरोपी घर की रसोई में खून के दाग धो रहा था, तभी वहां किसी ने पूरा मंजर देख लिया और वारदात से पर्दा उठा. इसके बाद मृतका की बेटी पूजा ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.
बता दें कि आरोपी अनुज ने बीटेक की पढ़ाई की है. 11 दिसंबर को उसे दिल्ली जाना था, लेकिन ताई ने मना कर दिया था. इससे वो आपा खो बैठा और हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तरह हार्डवेयर की दुकान से मार्बल कटर मशीन खरीदकर लाया था.
इस पूरे प्रकरण को लेकर डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया, "महिला के पति के निधन के बाद उसकी देखभाल भतीजा अनुज ही करता था. अनुज का पूरा खर्च सरोज देवी ही उठाती थीं. सरोज का एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिसमें बेटा विदेश में रहता है".
आगे बताया "जांच में सामने आया है कि अनुज को अपनी ताई का बार-बार टोकना बुरा लगता था. इसलिए उसने किचन में काम करने के दौरान सिर पर हथौड़ा मार दिया और उसके बाद शव को बाथरूम में ले जाकर टुकडे- टुकडे कर दिल्ली रोड पर जंगलों में अलग-अलग जगह फेंक दिया. हत्यारें ने महिला के सिर और पंजे को एक स्थान पर फेंका, दूसरी जगह धड़ और फिर तीसरी जगह हाथ-पैर के हिस्सों को ठिकाने लगाया".
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story