शादी नहीं होने दे रहा था पड़ोसी, नाराज युवक ने दुकान पर चलाई JCB, जानिए पूरा मामला

DEMOPIC
केरलमें एक हैरान करने वाला मामला सामना आया है. यहां एक शख्स ने अपने पड़ोसी की दुकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. वहीं जांच में पता चला कि आरोपी शख्स कथित तौर पर शादी के प्रस्तावों को रोके जाने के कारण नाराज था. जिसके कारण ये कदम उठाया.
घटना सोमवार को कन्नूर जिले के चेरुपुझा क्षेत्र में हुई. जहां एक 30 वर्षीय शख्स ने अपने पड़ोसी की दुकान को खुदाई मशीन के जरिए उखाड़ दिया. दुकान को उखाड़ने वाले शख्स ने आरोप लगाया कि शादी के प्रस्तावों को रोकने से नाराज होकर अपने पड़ोसी की दुकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया.
हालांकि इस मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय एल्बिन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था. जिसमें एल्बिन की ओर से दावा किया गया था कि दुकान का इस्तेमाल कई गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया गया था.
आरोपी ने कहा था, 'दुकान का इस्तेमाल अवैध जुआ और शराब के धंधे के लिए किया जाता है. इस इलाके के नौजवान इससे परेशान हैं. हमें पुलिस या गांव के अधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, इसलिए मैं इस दुकान को ध्वस्त करने जा रहा हूं.' इसके बाद अपने कहे मुताबिक आरोपी पूरी तरह से दुकान को उखाड़ फेंकता है.
पुलिस ने क्या कहा
इस मामले में पुलिस का कहना है कि एल्बिन के जरिए किया गया काम एक अपराध है और इसलिए उस पर संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. वहीं पुलिस ने बताया कि अपना बयान दर्ज करते हुए उसने कहा कि दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने एल्बिन के लिए आए कई शादी के प्रस्तावों को रोक दिया था. फिलहाल इस पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





