भारत

आज देशभर में नीट री-एग्जाम, परीक्षा केंद्रों में कड़ाई से गाइडलाइन्स का किया जा रहा पालन

Nil dhankar
21 Jun 2026 6:56 AM IST
आज देशभर में नीट री-एग्जाम, परीक्षा केंद्रों में कड़ाई से गाइडलाइन्स का किया जा रहा पालन
x

दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी री-एग्जाम आज यानी रविवार 21 जून को देश भर में आयोजित होगी। एमबीबीएस कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देख रहे 22.7 लाख छात्र छात्राएं इसमें बैठेंगे। NEET-UG री-एग्जाम 2026 से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली और बैन की गई चीजों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन गाइडलाइन्स को ध्यान से पढ़ लें।

NTA 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक भारत और विदेशों के परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में NEET-UG री-एग्जाम आयोजित करेगा। लेकिन केंद्रों पर प्रवेश और सुरक्षा जांच सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। 1.30 के बाद एंट्री नहीं जाएगी। वहीं, दिव्यांग (PwD/PwBD) उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया जाएगा और वे शाम 6:20 बजे तक परीक्षा लिख सकेंगे।

NTA के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार ठीक दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को ट्रैफिक और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की पहले से योजना बनानी चाहिए, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और किसी तरह की परेशानी से बचें।

Next Story