भारत

देशभर में नशामुक्ति अभियान की शुरुआत गुजरात से होनी चाहिए: संजय राउत

jantaserishta.com
22 Oct 2026 4:07 PM IST
देशभर में नशामुक्ति अभियान की शुरुआत गुजरात से होनी चाहिए: संजय राउत
x
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब को 2029 तक नशा मुक्त करने वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पलटवार किया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान सिर्फ पंजाब चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि यह पूरे देश में चलना चाहिए।
उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए गंभीर आरोप लगाया। संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम के घर के बगल में सातारा में ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस को पता तक नहीं चला। ड्रग्स सिंडिकेट का पूरा पैसा महाराष्ट्र की राजनीति में आता है। ऐसे में नशामुक्ति अभियान सिर्फ पंजाब चुनाव के लिए नहीं होना चाहिए, ये पूरे देश के लिए होना चाहिए।"
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब से अवैध मादक पदार्थों और नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन तय की है। उन्होंने कहा है कि 2029 तक पंजाब में नशे के व्यापार को समाप्त कर दिया जाएगा। इसी बयान पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।
वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकाला प्रभाकर को लेकर भी संजय राउत ने बयान दिया है। परकाला प्रभाकर 23 अक्टूबर को चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट के एसआईआर के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं। इस पर संजय राउत ने कहा, "मैं क्या कहूं? यह अच्छी बात है। परकाला प्रभाकर हमेशा से लोकतंत्र और किसानों के लिए खुलकर बोलते रहे हैं।"
गौरतलब है कि परकाला प्रभाकर अक्सर केंद्र सरकार की नीतियों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब उनका चुनाव आयोग के एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना चर्चा का विषय बन गया है। संजय राउत ने उनके इस कदम का स्वागत किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story