अलर्ट पर देश की राजधानी! 20 हजार से ज्यादा फोर्स कर रही निगरानी, 71 डीसीपी और 213 एसीपी तैनात

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस 22 पैरामीटर्स पर एंटी टेरर की मॉनिटरिंग कर रही है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद से गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू कर दी थी. खुफिया इनपुट के बाद एजेंसियों ने नवंबर से अपनी आतंकवाद विरोधी निगरानी भी तेज कर दी है. 26 मापदंडों के तहत आतंकवाद रोधी निगरानी की जा रही है. रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए राकेश अस्थाना ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि दिल्ली हमेशा आतंकियों के टारगेट पर रहता है, इसलिए हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. इस साल भी हम अलर्ट पर हैं. सुरक्षा एजेंसियां, राज्य पुलिस सभी आतंकवाद विरोधी उपायों का पालन करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





