भारत

'केरल' राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ किया गया

jantaserishta.com
24 Feb 2026 3:29 PM IST
केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ किया गया
x

नई दिल्ली: कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा कदम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इससे राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मजबूती मिलेगी.

इससे पहले केरल विधानसभा ने आधिकारिक तौर पर राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने का प्रस्ताव पारित कर दिया था. राज्य सरकार और स्थानीय लोगों का तर्क है कि मलयालम भाषा में राज्य को 'केरलम' ही कहा जाता है इसलिए आधिकारिक दस्तावेजों और संविधान में भी यही नाम होना चाहिए.
अब इसी पर कदम बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने नाम बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी. इस फैसले के बाद राज्य की पहचान को उसकी मूल भाषा के करीब लाने का रास्ता साफ हो जाएगा.
बता दें कि केरल का नाम बदलने की मांग नई नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य का नाम बदलने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है और इसे आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. दूसरी ओर चुनाव से ठीक पहले इस तरह के बड़े बदलाव को मंजूरी देना केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null