भारत

9 महीने से लापता युवक की हत्या का राज आखिरकार खुला, बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
2 April 2026 9:46 AM IST
9 महीने से लापता युवक की हत्या का राज आखिरकार खुला, बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को उतारा मौत के घाट
x
अब मिला कंकाल.
फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के गुजरपुर पमारान गांव में 20 जुलाई को रामू यादव ने अपने दोस्त ओमवीर राठौर की शराब पिलाकर गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने रंजिश के चलते शव को फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग के पास एक खेत में 6 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया था. पुलिस ने 9 महीने बाद अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जेसीबी की मदद से कंकाल बरामद किया. यह वारदात बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए अंजाम दी गई थी.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह ओमवीर को घर से बुलाकर ले गया था. मक्के के खेत में खुदाई के दौरान 24 घंटे की मशक्कत के बाद ओमवीर का कंकाल, कपड़े और अन्य सामान मिला.
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों ने पहले ही गांव के कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. फिलहाल, आरोपी ने बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में हत्या की बात कबूल कर ली है.
इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं. ओमवीर की पत्नी और मां का आरोप है कि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मामला इतना लंबा खिंच गया. अपर पुलिस अधीक्षक ने पुरानी लापरवाही की जांच के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल, पुलिस घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है ताकि हत्याकांड की कड़ियों को पूरी तरह जोड़ा जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story