भारत
सिर कटे शव की बरामदगी की गुत्थी सुलझी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 March 2026 2:10 PM IST

x
पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है.
देवघर: झारखंड के देवघर जिले में एक युवक का सिरकटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। रिखिया थाना क्षेत्र के इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी सौरभ कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई है, जो आरोपी महिला बबीता देवी का ड्राइवर था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर चौक पर सड़क जामकर विरोध जताया था। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव स्थित देवांग बाबा मैदान के पास सोमवार को युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें रिखिया, मोहनपुर और टाउन थाना की पुलिस को शामिल किया गया। जांच के दौरान फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सामने आया कि दिलीप तूरी एक महिला के ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह अपनी मालकिन की निजी जानकारियां उसके एक परिचित व्यक्ति को साझा करता था। इसी बात से नाराज होकर बबीता देवी ने पायल राउत और संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
रविवार देर रात आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दिलीप तूरी की गला रेतकर हत्याकर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार देर शाम तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और कुछ अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





