भारत

श्मशान घाट में बच्ची की रहस्यमय मौत, गांव वालों ने पुजारी पर लगाया गंभीर आरोप

Rounak Dey
2 Aug 2021 12:32 PM IST
श्मशान घाट में बच्ची की रहस्यमय मौत, गांव वालों ने पुजारी पर लगाया गंभीर आरोप
x

फाइल फोटो 

इलाके में फ़ैली सनसनी

नई दिल्ली। राजधानी में 9 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बवाल का मामला सामने आया है. दिल्ली कैंट सागरपुर ब्रिज श्मशान घाट में बच्ची की रहस्यमय तरीके से मौत के बाद गांव के लोगों ने श्मशान घाट पर जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप था कि लड़की के साथ श्मशान घाट के पंडित ने गलत काम करके उसे मारकर जला दिया. वहीं आरोपी का कहना है कि लड़की की मौत करंट लगने से हुई है.

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को करीब 5 बजे लड़की श्मशान घाट में पानी भरने गई थी, जहां पर उसकी मौत हो गई. इसके बाद वहां के पुजारी ने लड़की के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी. इसी बीच गांव वालों को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पर पहुंच गए और लड़की का शव चिता से उतार कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने लोगों के आरोप के आधार पर पुजारी और उसके अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया और जांच में जुट गई है.

Next Story