भारत

चाकू, पिस्टल नहीं इंजेक्शन लेकर पहुंचे थे कातिल, BJP नेता हत्या मामले में पुलिस की छापेमारी जारी

Nil dhankar
11 March 2025 6:54 AM IST
चाकू, पिस्टल नहीं इंजेक्शन लेकर पहुंचे थे कातिल, BJP नेता हत्या मामले में पुलिस की छापेमारी जारी
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। संभल जिले के दबथरा गांव में दिनदहाड़े बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई. 70 वर्षीय वरिष्ठ नेता अपने घर में बैठे थे, जब बाइक सवार तीन युवक अचानक घर में घुसे और उनसे जबरदस्ती बातचीत करने लगे. इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन्हें जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और फरार हो गए. परिजन तुरंत गुलफाम सिंह यादव को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने अलीगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू कर दी.

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी केके बिश्नोई और सीओ दीपक तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दावा किया जा रहा है कि कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिससे हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है.

गुलफाम सिंह यादव वर्ष 2004 में गुन्नौर विधानसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी थे. वो आरएसएस के जिला कार्यवाह, भाजपा जिला महामंत्री और पश्चिमी यूपी के भाजपा उपाध्यक्ष भी रह चुके थे. उनके बड़े बेटे दिव्य प्रकाश संभल जिले के जनाबई ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं.


Next Story