भारत

हत्या का तीन साल बाद हुआ खुलासा, जहरीले सांप का पति ने किया था इस्तेमाल

jantaserishta.com
13 Dec 2025 9:00 AM IST
हत्या का तीन साल बाद हुआ खुलासा, जहरीले सांप का पति ने किया था इस्तेमाल
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें स्टोरी.
ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे के बदलापुर से सनसनीखेज कहानी सामने आई है. पुलिस ने करीब तीन साल बाद एक महिला की मौत के मामले में उसके पति समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है. इन सब पर हत्या का आरोप है. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या किसी सामान्य तरीके से नहीं, बल्कि जहरीले सांप से डसवाकर की गई थी.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि नीरजा रूपेश आंबेकर की 10 जुलाई 2022 को बदलापुर ईस्ट स्थित उज्वलदीप सोसायटी में घर पर मौत हो गई थी. उस समय इसे एक आकस्मिक मौत (Accidental Death) मानकर मामला दर्ज किया गया था. शुरुआती जांच में किसी तरह के शक की गुंजाइश नहीं दिखी, लेकिन बाद में कुछ गवाहों के बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिससे पुलिस को दोबारा जांच शुरू करनी पड़ी.
छानबीन के दौरान खुलासा हुआ कि मृतका के पति 40 वर्षीय रूपेश आंबेकर का अपनी पत्नी के साथ लगातार घरेलू विवाद चल रहा था. इन झगड़ों की वजह से उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. इस साजिश में उसके दोस्त रिशिकेश रमेश चालके और 25 वर्षीय कुणाल विश्वनाथ चौधरी भी शामिल थे.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 36 वर्षीय चेतन विजय दुधाने नाम के एक स्नेक रेस्क्यू वॉलंटियर से संपर्क किया, जिसने उन्हें एक जहरीला सांप लाकर दिया. साजिश के तहत उसी सांप से नीरजा को डसवाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों को लग रहा था कि सांप के काटने से हुई मौत को स्वाभाविक या दुर्घटना मान लिया जाएगा और वे बच निकलेंगे.
पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते यह राज खुल गया. अब तीन साल बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सीनियर इंस्पेक्टर नितिन पाटिल ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null