भारत

चौकीदार की हत्या, साथी मजदूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 Oct 2022 1:03 AM GMT
चौकीदार की हत्या, साथी मजदूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
मुजफ्फरनगर: कोतवाली इलाके में भट्टे पर काम करने वाले चौकीदार की साथी मजदूर ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चौकीदार आरोपी की बहन पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने आरोपी को हत्या में इस्तेमाल पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
सलेमपुर निवासी अंकित गांव लकड़संधा के पास ईंट भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता था। उसके साथ रामू पुत्र संजय निवासी लकडसंधा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर भी काम करता था। आरोपी रामू ने अंकित कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
सुबह उसका शव ईंट भट्ठे के एक कमरे में पड़ा मिला। यह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस ने शक के चलते रामकुमार उर्फ रामू पुत्र संजय को हिरासत में लिया। उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मृतक अंकित कुमार गिरफ्तार राम कुमार के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था। मृतक का आरोपी के घर आना जाना था। आरोपी रामकुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। इसी कारण उसने योजना बनाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं।
Next Story