भारत

प्रिंसिपल की हत्या, बदमाशों के हौसले बुलंद

jantaserishta.com
1 Dec 2022 3:38 PM IST
प्रिंसिपल की हत्या, बदमाशों के हौसले बुलंद
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की.
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात उस समय हुई जब सुबह 9 बजे वह स्कूल जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनुराग आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की.
उन्होंने परिजनों से मिलकर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों का कहना है कि प्रिंसिपल को सामने आकर गोली मारी गई. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि गांव में प्रधानी को लेकर संजय से रंजिश चल रही थी. इसके कारण हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. प्रिंसिपल की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.
मामले में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना जीयनपुर के अंतर्गत सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी संजय यादव नाम के शख्स को गोली मार दी है. वह गांव के प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल थे. तत्काल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को लेकर मोर्चरी में भिजवाया.
परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस दावा कर रही है कि इस घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story