भारत

नवविवाहिता की हत्या, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
17 Sept 2022 2:35 PM IST
नवविवाहिता की हत्या, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लड़की के पिता ने शादी में जमीन बेचकर कुल 8 लाख रुपए दहेज दिए थे.
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में एक नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मामले की छानबीन में पुलिस जुटी गई है.
मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दरुआ गांव का है. हैदरनगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ कलां की रहने वाली रोमी देवी की शादी 14 मई को हुसैनाबाद के दरुआ गांव में संजीत सिंह के साथ की गई थी. लड़की के पिता ने शादी में जमीन बेचकर कुल 8 लाख रुपए दहेज दिए थे. शादी के बाद भी ससुरालवाले रोमी को पिता से और पैसे लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे.
मृतक के पिता का कहना है कि बेटी ने उन्हें ससुराल वालों की प्रताड़ना की सूचना दी थी. इसके बाद उन्होंने 75 हजार रुपए कर्ज लेकर रोमी के पति को दिया था. इसके बावजूद दामाद के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.
मृतक रोमी के पिता बीरबल ने कहा, "उसके दामाद संजीत सिंह का अवैध संबंध उसकी भाभी पूजा देवी के साथ चल रहा था. इसकी सूचना उसकी पुत्री ने दी थी. इसी कारण 15 सितंबर की रात रोमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी."
मृतक की मां का कहना है, "उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. बार-बार पैसे की मांग करते थे. जब से वह अपने ससुराल गई थी, तब से उसे मायके नहीं आने दिया गया था."
घटना के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं. इस हत्याकांड में रोमी के पति, ससुर, सास परवतिया देवी, बड़े बेटे मनीष सिंह और उसकी पत्नी पूजा देवी को आरोपी बनाया गया है.
मामले में एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story